क्या मुझे गूगल में काम करने के लिए डिग्री चाहिए?

गूगल पुरे विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, गूगल पर लगभग 100,000 searches हर सेकंड होता है। गूगल कभी न बंद होने वाली कंपनी में से एक है क्योकि यह कंपनी अकेले इस दुनिया पर राज कर रही है।

ऐसे में अगर आप भी चाहते है की आपकी जॉब गूगल में लग जाये तो इसमें कोई चोकने वाली बात नहीं है, क्योकि इस समय हर एक युवक यही चाहता है की उसकी एक अच्छी कंपनी में जॉब लग जाये और अगर वह गूगल हो तो सोने पर सुहागा हो जाएगा।

गूगल में बिना डिग्री के जॉब पाने से पहले यह भी जान लें की गूगल में नोर्मल्ली जॉब कैसे मिलता है किसी कॉलेज से अपनी डिग्री पूरी कर लेने के बाद। क्या मुझे गूगल में काम करने के लिए डिग्री चाहिए? के लिए आगे पढ़ते रहे।

google headquarter
Image: Google Headquarter for Money Integrate

आप जानना चाहते है की गूगल में जॉब के लिए कैसे अप्लाई किया जाता हैं और साथ ही यह भी जानना चाहते है की गूगल में जॉब के लिए क्या आपको कोई डिग्री चाहिए, तो इस आर्टिकल के साथ आगे तक बने रहे।

गूगले में जॉब करने वाले लोगो के लिए गूगल खास ध्यान रखता है। गूगल के ऑफिस में ही आपको खेलने के लिए बहुत सुविधा मिल जाती है, अगर आप कभी गूगल के Headquarter जाये तो आप यह देखना, वहा पर काम करने वाले लोग हमेसा आपको हसते-खेलते दिखाई पड़ेंगे।

Google Headquarter
Image: Google Headquarter for Money Integrate

आपकी जानकारी के लिए बता दे की गूगल में हर साल 100,000 लाखो लोग आवेदन देते है लेकिन उनमे से केवल हज़ार लोग ही चुने जाते है। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते है यहाँ किस किस्म की कम्पटीशन है।

गूगल में काम करने के लिए क्या क्या योग्यताएं चाहिए?

गूगल में नौकरी पाने के लिए आपके पास Btech या MCA की डिग्री होनी चाहिए साथ ही आपके अंक 65% से ऊपर होने चाहिए, यानि की 12th और Btech या MCA में आपके मिनिमम मार्क्स 65% से ऊपर होना चाहिए।

अगर आप गूगल में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इंग्लिश भाषा का पूरा ज्ञान होना चाहिए, आप इंग्लिश भाषा में अच्छे होने चाहिए। लोगो से बात चित के लिए आपको गूगल में इंग्लिश भाषा का ही उपयोग करना होगा।

आपको गूगल सर्च इंजन के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए साथ ही अच्छे से लिखना, पढ़ना, रीजनिंग, वर्बल इन सब पर महारथ हासिल होना चाहिए।

google workplace office
Image: Google Workplace for Money Integrate

आपको प्रोग्रामिंग language की अच्छी जानकारी होनी चाहिए जैसे C, C++ और Java इत्यादि जो की आपने अपने academic years में सीखा होगा।

आपको कंप्यूटर के Hardware, Software इत्यादि चीजों का भरपूर ज्ञान होना चाहिए क्योकि ये चीजे सबसे महत्वपूर्ण चीजे है जो गूगल आपमें देखता है। आइये अब जानते है अगर आपके पास कोई डिग्री नहीं है तो भी क्या आपको गूगल में जॉब मिल सकता है।

क्या मुझे गूगल में काम करने के लिए डिग्री चाहिए?

जब हम किसी बड़े कंपनी में नौकरी की बात करते है तो इंडिया में सबका यही कहना है की आपके पास कोई डिग्री होनी चाहिए नहीं तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी, और यह कुछ हद् तक सच भी है।

पर जो बड़ी बड़ी कंपनी है जैसे Apple, Facebook, Microsoft और Google इनका यह मानना है की अगर आपको कोई स्किल आता है जो इन कंपनी के लिए सबसे जरुरी चीज में से एक है, तो आपको यह कंपनी बिना डिग्री के भी जॉब दे सकते है।

यह बड़ी बड़ी टेक कम्पनीज आपके स्किल्स और आपके एक्सपीरियंस को मद्दे नज़र रखते हुए ही आपको जॉब देती है। अगर आपके पास कोई पास्ट एक्सपीरियंस है Coding या Artificial Intellegence या ऐसी कुछ भी स्किल्स जो आपको दुसरो से अलग बनती है तो आपको इन कम्पनीज में जॉब मिल सकता है।

Google New Headquarters North Bayshore Campus 0
Image: Google Office for Money Integrate

आइये अब यह जानते है की आपको जॉब के लिए कहा से अप्लाई करना है, गूगल या किसी भी बड़ी कंपनी में अगर आप बिना डिग्री के अप्लाई करना चाहते है तो आप उनके वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको यह समझाना था की अगर आपके पास कोई कॉलेज डिग्री नहीं है तो क्या आपको गूगल नौकरी दे सकता है। अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई और जानकारी चाहिए, या फिर आपको यह जानकारी सम्पूर्ण नहीं महसूस हुई तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। हम आपके जवाब की प्रतीक्षा करेंगे।

Leave a Comment