आज कल की पीढ़ी जिसे GenZ कर के पुकारा जाता है या जनरेशन जेड, इन सब लोगो में एक खाश तरह की दिक्कत देखी गयी है। रिपोर्ट्स बताती है GenZ बहुत ही ज्यादा तनाव में अपने जिंदगी वो वयतीत कर रहे है। इन लोगो को जीवन जीने का तरीके बिते दसको से काफी अलग नजर आता है। GenZ बच्चे स्कूल न जाकर घर पर पढ़ना पसंद करते है, बाहर जाना भी बंद हो चूका है। ये जनरेशन घर पर रहकर गेम खेलना पसन्द करते है। यह एक गंभीर समस्या है। इस जनरेशन के पास करने को तो बहुत कुछ है लेकिन ये ज्यादा टाइम आलस में व्यतीत करते है।

Table of Contents
GenZ का मतलब क्या है?
GenZ अर्थात जनरेशन जेड इसे वह पीढ़ी कहा जाता है जो 1990 के बाद और 2010 के पहले जन्मे हुए लोग है उनके लिए ये शब्द प्रयोग किया जाता है। यह जनरेशन पिछली सारी जनरेशन के लिविंग स्टैण्डर्ड को फालतू मानते है। यह उट-पटांग हरकते करते है, जैसे एक से ज्यादा लोगो के साथ शारीरिक सम्बन्ध, रात को देर तक जागना, दिन में लेट से उठना या दूसरे शब्दों में बोले तो दोपहर में उठना। फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा उपयोग करना। जल्द से जल्द अमीर बनना, इतियादी चीजे इसमें शामिल है।
GenZ Stress
सवाल यह आता है, आज ये जनरेशन जब अपने आप को बहुत ज्यादा होसियार समझते है तो ये तनाव ग्रस्त क्यों है। क्यों नहीं ये लोग अपने तनाव को दूर कर पा रहे है। GenZ की सबसे बड़ी समस्या ही यही है, ये लोग अपने आप को ही सबसे श्रेष्ठ मानते है दूसरे इनके सामने कुछ नहीं। ये लोग पिछली जनरेशन की तरह लड़ाई नहीं कर सकते। इनके शरीर में लड़ाई करने की क्षमता भी बहुत कम है। यह कोसिस करते है लड़ाई कम से कम हो।
बढ़ती हुई दुनिया
दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ी जा रही है, जिसके कारण ये दुनिया के साथ कदम से कदम नहीं मिला पा रहे है। इसलिए ये तनावग्रस्त है, GenZ के इस तनाव को अच्छे से समझने के लिए ये BBC का आर्टिकल पढ़े। इसके कई कारण हो सकते है, आइये इसे एक एक करके समझते है।
- आर्थिक अनिश्चितता: GenZ के सदस्यों ने 2008 की आर्थिक मंदी और COVID-19 महामारी का अनुभव किया है, दोनों ने उन्हें आर्थिक अनिश्चितता का अनुभव कराया है. यह तनाव उन्हें अपने भविष्य के बारे में चिंतित कर सकता है, जिसमें उनकी शिक्षा, नौकरी और वित्त शामिल हैं।
- सामाजिक माध्यम: सोशल मीडिया ने Gen Z के सदस्यों के जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन यह तनाव का कारण भी बन सकता है. सोशल मीडिया पर लोग अक्सर अपने सबसे अच्छे पक्ष को दिखाते हैं, जिससे अन्य लोगों के साथ खुद की तुलना करना मुश्किल हो सकता है. यह तनाव और निराशा की भावनाओं को जन्म दे सकता है।
- पर्यावरणीय चिंताएं: Gen Z के सदस्यों ने जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में सुनते हुए और पले-बढ़े हैं. इन मुद्दों के बारे में जानकर उन्हें चिंता और निराशा हो सकती है।
- मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता: Gen Z के सदस्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक हैं और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अधिक मदद मांगने के लिए तैयार हैं. इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: सितम्बर के महीने में इतनी भीषण गर्मी। क्या है इसकी असल वजह?
निष्कर्ष
रिसर्च और बहुत सारे रिपोर्ट्स के अनुसार GenZ को तनावग्रस्त जनरेशन माना गया है। साथ ही genz और चीजों में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है जैसे टेक्नोलॉजी, विज्ञानं और काफी चीजे है; जिसे हम अगले किसी आर्टिकल में चर्चा करेंगे। तब तक के लिए आप अपना धयान रखे। अगर आप moneyintegrate के और आर्टिकल के नोटिफिकेशन चाहते है तो, ये साइड में बेल को दबा दीजिये।